शनि देव

आरती

शनि देव

आरती

  • आरती संग्रह

श्री शनिदेव आरती

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी | सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी || जय जय श्री शनिदेव.. श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी | नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी || जय जय श्री शनिदेव.. क्रीट मुकुट शीश रजित दीप्त है लिलारी | मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी || जय जय श्री शनिदेव.. मोदक मिष्ठान पान चरत है सुपारी | लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी || जय जय श्री शनिदेव.. देव दनुज ऋषि मुनि सुमरिन नर नारी | विश्व नाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी || जय जय श्री शनिदेव..

Read More..